गुरुवार, 18 अप्रैल 2013

Dr. abdul kalam Quote in Hindi


डॉ. अब्दुल कलाम के विचार दोस्तों , मैं आज आपके साथ डॉं APJ अब्दुल कलाम के कुछ बेहतरीन विचार साझा कर रहा हूं । इन्हें पढ़कर अपने चरित्र निर्माण में काम में लावें।

① शिक्षक एक सीढी के समान है,  जिस पर चढ़ कर उसके विद्यार्थी उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ जाते है,और सीढ़ी वहीं खडी रह जाती है,आने वाले विद्यार्थीयों के लिए।

② सफलता तभी संभव है , जब कर्तव्य के प्रति समर्पित हो।

③ हम अब तक जो कुछ करते आए है उससे आगे बढ़कर कुछ नया करने से प्रगति की राह बनती है।

④ साहित्य हमारी सोच को विकसित करता है।

⑤ तब तक सवाल करते रहो जब तक संतोष जनक जवाब न मिल जाए।

⑥ प्रतिदिन एक घंटा पुस्तकें पढ़ने में लगाइए और आप ज्ञान का भंडार बन जाएंगे।

⑦ जीवन का महत्व इस बात में है कि खुद कामयाबी हासिल करने से अधिक हम दुसरों को कामयाबी हासिल करने में मददगार हो।

⑧ सदाचार युक्त कठोर परिश्रम ही हमें समृध्द बना सकता है।

⑨ मन स्वस्थ है तो विचार भी स्वस्थ होंगे।

⑩ अनदेखे , अनजाने रास्तों पर चलने के लिए सदा तैयार रहना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणीयां हमारे लिये महत्वपूर्ण है, आपको हमारा ये प्रयास कैसा लगा जरुर बताएं साथ में कोई शिकायत या सुझाव हो तो हमें अवगत कराएं।